Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मानसून से पहले बारिश का अलर्ट; कई जिलों में प्री-मानसून बारिश शुरू, तूफान की चेतावनी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में अगले तीन दिन में मानसून आने की उम्मीद है, लेकिन मौसम अभी से बदलने लगा है. भारतीय मौसम विभाग ने…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में अगले तीन दिन में मानसून आने की उम्मीद है, लेकिन मौसम अभी से बदलने लगा है. भारतीय मौसम विभाग ने आज (20 जून) के लिए कई जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही 23 जून तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.(Punjab-Haryana Weather Update)

1 जून से 19 जून तक राज्य में 26.65 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 45-50 मिमी होनी चाहिए. यानी अब तक 40% से ज्यादा बारिश कम दर्ज की गई है. ((Punjab-Haryana Weather Update)बता दें कि पंजाब और चंडीगढ़ में जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में मानसून की एंट्री होती है. लेकिन इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि जून के अंत तक मानसून की एंट्री होगी. हालांकि इससे पहले प्री मानसून की बारिश भी होगी.

गुरदासपुर, होशियारपुर, मुक्तसर, मानसा और जालंधर जैसे जिलों में भी सामान्य से काफी कम बारिश हुई है. इससे कृषि पर निर्भर किसानों में चिंता पैदा हो गई है.((Punjab Weather Update)

हरियाणा (Haryana Weather Update)में मौसम बड़ा बदलाव लेता है। राज्य के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.राज्य में प्री-मानसून हवाएं आने की संभावना के चलते मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *