प्रद्युम्न मर्डर केस में आया एक नया मोड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। आपको बता दें कि इस मामले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। आपको बता दें कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने स्कूल के ही 11वीं के एक छात्र को हिरासत में लिया है और छात्र से इस मामले सम्बंधी पूछताछ भी की गई है। जिसमें आरोपी छात्र ने अपने अपराध को कबुला है। उसने बताया कि PTM और परीक्षा की तारीख को टालने के लिए उसने प्रद्युम्न की हत्या की थी। इसके इलावा सीबीआई ने हरियाणा पुलिस की थ्योरी को भी नकार दिया है।

pradyuman case 1

pradyuman case

सीबीआई ने बताया कि आरोपी छात्र को गलत काम करते हुए प्रद्युम्न ने देख लिया था। दुसरी तरफ आरोपी को 2 बजे juvenile court   में पेश किया जाएगा। इस पर छात्र के पिता का कहना है कि उनके बेटे को नाजायज़ तरीके से गिरफ्तार किया गया है। जो कि निर्दोष है।

pradyuman case 3
File photo

आपको बता दें कि 8 सितंबर को गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशल स्कूल में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। दूसरी कक्षा के छात्र के प्रद्युम्न का शव टॉयलेट में पाया गया था और पुलिस ने इस मामले में हत्या के दोषी अशोक कुमार को ही गिरफ्तार किया था। उस वक्त आरोपी ने हत्या की बात कबूल की थी। लेकिन बाद में वह अपने बयान से पलट गया था। उसने कहा था कि दबाव में आकर उसने हत्या की बात को स्वीकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *