Greece Earthquake News: ग्रीस के कासोस द्वीप के पास तेज भूकंप आया है, जिसके बाद ग्रीस के कई हिस्सों में महसूस किए गए. भूकंप के झटके कासोस द्वीप के पास महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, ग्रीस में रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है.
इस समय किसी के हताहत होने या बड़ी क्षति की कोई खबर नहीं है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय निवासियों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है?
रिक्टर पैमाने का उपयोग भूकंप की तीव्रता मापने के लिए किया जाता है. इसे रिक्टर परिमाण परीक्षण पैमाना कहा जाता है. भूकंप को रिक्टर पैमाने पर 1 से 9 के पैमाने पर मापा जाता है. भूकंप को उसके अधिकेन्द्र से मापा जाता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



