कोलंबिया, 10 अगस्त
कोलंबिया में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 93.7 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके कोलंबिया की राजधानी बोगोटा समेत देश के कई इलाकों में महसूस किए गए।
भूकंप के झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजधानी बोगोटा के अलावा आसपास के कई क्षेत्रों में भी धरती हिलने की खबर सामने आई है। भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण इसके झटके बड़े क्षेत्र में महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
अन्य खबरें जानें-


