KARNAL के नागरिक अस्पताल में 6-7 घंटे बिजली रही गुल, जच्चा-बच्चा हुए गर्मी से परेशान, जनरेटर हुआ ब्रेकडाउन, CRITICAL मरीजों को करना पड़ा शिफ्ट

करनाल 13 जुलाई करनाल के जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को करीब 6 से 7 घंटे तक बिजली गुल रही। प्रसूति विभाग में भर्ती महिलाओं…

करनाल
करनाल 13 जुलाई

करनाल के जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को करीब 6 से 7 घंटे तक बिजली गुल रही। प्रसूति विभाग में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा , हालत कुछ ऐसे थे महिलाएं वार्ड से बाहर आने पर विवश हो रही थी , कुछ गर्भवती महिलाए बाहर आ कर जमीन पर लेटी दिखी ।

जहां एक ओर भीषण गर्मी की मार थी वहीं  दूसरी ओर मच्छरों का आतंक था। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को घंटों गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी प्रसूति विभाग में देखने को मिली, जहां दर्जनों महिलाएं बिजली न होने से परेशान नजर आई। अस्पताल की PMO डॉ. सरिता विश्नोई ने बताया कि शाम के साढ़े चार बजे से लाइट नहीं है , बिजली विभाग ने बिना बताए ब्रेकडाउन किया है।  CDO को बता दिया था उससे बात भी हुई थी।

जनरेटर पर जायदा लोड होने से ये ब्रेकडाउन हो गया है उसे रिपेयर किया जा रहा है । उन्होंने बताया किसी भी मरीज कोई भी परेशानी नहीं होने दी जा रही है । अस्पताल का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी न हो। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर लगी, उन्हें समय रहते कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।

यहां तक कि आने वाले मरीज को भी पहले ही मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, ताकि उसका इलाज प्रभावित न हो।जनरेटर के मुद्दे पर PMO ने बताया कि अस्पताल में नया और अधिक क्षमता वाला जनरेटर लगाने के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। अब इसे लगाने का कार्य PWD  को करना है, जिसकी प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल अस्पताल में लगा पुराना जनरेटर कम लोड क्षमता वाला है।

अन्य खबरें जाने –

जींद में CM नायब सैनी ने 17 जुलाई को PM मोदी की होने वाली विशाल रैली की तैयारियो का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए पुख्ता इंतजामों के निर्देश, रैली रचेगी इतिहास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *