यमुनानगर 11 जुलाई
यमुनानगर की गंगानगर कॉलोनी में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प होने के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि बिजली के साथ-साथ कॉलोनी की टूटी सड़कें भी उनकी परेशानी को और बढ़ा रही हैं।
गंगानगर कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से इलाके में बिजली नहीं है। बिजली नहीं होने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को बिना पानी और अन्य सुविधाओं के स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और शिकायत नंबर 1912 पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जब बिजली कर्मचारियों को बुलाया गया तो उन्होंने भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। इसके अलावा कॉलोनी की जर्जर सड़कें और गलियां भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द बिजली बहाल करने तथा सड़क की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
स्थानीय महिला ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। दो दिन से लाइट नहीं है। बिजली नहीं होगी तो पानी भी नहीं आएगा और बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो गया है। हमने कई बार शिकायत की, 1912 पर भी फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।गंगानगर में बिजली और गलियों की समस्या लगातार बनी हुई है। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कल से बिजली नहीं है और विभाग की ओर से कोई मदद नहीं मिली।
अन्य खबरें जाने –



