Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में आज बारिश की संभावना! तापमान में गिरावट, प्रदूषण में भी कमी,जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है. पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 4.5 डिग्री गिर गया है.मोहाली…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है. पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 4.5 डिग्री गिर गया है.मोहाली को छोड़कर पंजाब-चंडीगढ़ के सभी शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.(Punjab-Haryana Weather Update) 

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. जिसके बाद पंजाब (Punjab weather update) और चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) में तापमान सामान्य पर पहुंच गया है. इसके साथ ही आठ दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते हिमालय की पहाड़ियों और पंजाब-हरियाणा में दो दिनों तक बारिश की संभावना है.

7 से 9 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से सक्रिय है लेकिन उससे पहले 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. इन तीन दिनों के दौरान अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मालेरकोटला में कोहरे का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान इन शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच सकती है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश के कारण प्रदेश में 7-8 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है. वहीं दो दिन से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *