Punjab-haryana Weather Update: पंजाब में आज यानी 13 तारीख को भारी बारिश या आंधी की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, मौसम विभाग ने पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों में राज्य में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है.(Punjab-haryana Weather Update)
सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. इससे गर्मी और उमस बढ़ेगी। 16 जुलाई से फिर भारी बारिश की चेतावनी है.(Possibility of rain in many districts of Punjab-Haryana today)
आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. 14 से 17 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को सावधान रहने और मौसम के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
वहीं, हरियाणा के (Haryana weather update) 12 जिलों जैसे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में अधिक बारिश की संभावना है. अब तक प्रदेश में औसतन 150.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 41% अधिक है.
मौसम के कारण हरियाणा का औसत तापमान सामान्य से 2°C कम है. शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से कम रहा. रोहतक जिले में तापमान 35.6°C मापा गया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



