Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में पिछले दिन से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. इस बीच आज राहत की खबर ये है कि पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. पंजाब(Punjab-Haryana Weather Update) के अलग-अलग जिलों में आज अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. जहां कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए है वहीं कई स्थानों पर धूप निकली हुई है.
मौसम विज्ञान केंद्र (Punjab weather update) चंडीगढ़ ने एक बार फिर दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं और बारिश की संभावना है.गुरुवार को जिला बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां दिन का तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक आज बादल छाए रहेंगे.
24 घंटे में राज्य का औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम केंद्र चंडीगढ़ (पंजाब वेदर अपडेट) के मुताबिक 21 जुलाई और 22 जुलाई को दो दिन येलो अलर्ट रहेगा। कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है और कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. गुरदासपुर, पठानकोट तरनतारन, जालंधर, बरनाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा में बारिश की संभावना है.
इसके साथ ही मौसम विभाग (Punjab weather update) ने 21 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद नमी और तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. मौसम विभाग के मुताबिक, आज चंडीगढ़ में बादलों के साथ बारिश की भी संभावना है.



