Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है. सोमवार 5 मई 2025 को राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 8.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 9.2 डिग्री कम है. राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही आज कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है. (Punjab-Haryana Weather Update)
यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (WD) और स्थानीय मौसम प्रणालियों के कारण है.(Punjab haryana weather) अगर बारिश और ठंडी हवाओं का यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में 20 मिमी, पठानकोट में 3 मिमी और पटियाला के आसपास के इलाकों में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.
6 से 9 मई के बीच कुछ जिलों में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इन दिनों राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार अगले चार दिनों तक अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट समेत कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. रात के तापमान में करीब तीन डिग्री तक की गिरावट हुई तो दिन के तापमान में एक डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. वहीं पिछले 24 घंटे में 17 जिलों में बारिश हुई. इसमें करनाल में सबसे ज्यादा बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



