Justin Bieber Baby News: पॉप स्टार सिंगर जस्टिन बीबर(Justin Bieber) पिता बन गए हैं. जस्टिन की पत्नी हैली बीबर (Hailey Bieber) ने बेटे को जन्म दिया है. इस जोड़े ने अपने नवजात शिशु की पहली झलक प्रशंसकों के साथ साझा की. जस्टिन और हैली ने शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. जस्टिन ने इसी साल मई में फैन्स के साथ यह जानकारी साझा की थी कि वह और हैली जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.
जस्टिन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की. जस्टिन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में बच्चे के पैर नजर आ रहे हैं. इसमें लिखा है, ‘हमारे घर में आपका स्वागत है बेबी.’ जस्टिन ने बच्चे का नाम JACK ब्लूज़ बीबर (Jack blues bieber) रखा है.
View this post on Instagram
जस्टिन और हैली के फैंस पोस्ट पर कमेंटस कर बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘जस्टिन और हेली हम आपके लिए बहुत खुश हैं. हम जानते हैं कि आप एक अद्भुत माता-पिता होंगे. भगवान आपके परिवार की सदैव रक्षा करें’ लिटिल जैक को यूजर्स खूब प्यार दे रहे हैं.
इस जोड़े ने मई में एक रोमांटिक वीडियो के माध्यम से अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी, जहां उन्होंने अपनी शादी की प्रतिज्ञा को दोहराया था, और हैली ने तस्वीरों की एक श्रृंखला में गर्व से अपना बेबी बंप दिखाया था.
बता दें जस्टिन और हैली ने 2018 में न्यूयॉर्क में एक कोर्टहाउस वेडिंग में गुपचुप तरीके से शादी कर ली और बाद में करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक बड़े समारोह में जश्न मनाया था.



