पलवल के बेटी ने किया नाम रोशन, वायुसेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के औरंगाबाद गांव की बेटी पूनम चौहान ने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। बेटी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के औरंगाबाद गांव की बेटी पूनम चौहान ने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। बेटी के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली वैसे ही गांव में खुशी की लहर दौड गई। फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूनम का ढोल – नगाड़ों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

poonam 1

पूनम चौहान ने बताया कि आज जो मुकाम उसने हासिल किया है, उसका सारा श्रेय उसके परिवार को जाता है। जिन्होंने उसे इस मुकाम को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उसे कड़ी मेहनत की प्रेरणा उसके पिता बाबूराम से मिली, जो खुद भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर है। उसने अपने पिता मेजर सूबेदार से ही देश की सेवा करने की प्रेरणा ली और बचपन से ही पूनम की इच्छा देश सेवा करने की थी।

poonam 2

पूनम ने एमबीए की पढ़ाई करने के बाद वायुसेना ज्वांइन कर ली थी। पूनम का कहना है कि देश के प्रति जज्बा और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। पूनम का कहना है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। बस सोच का अंतर है, इसलिए सभी माता- पिता को लड़का- लड़की को एक समान मानते हुए लड़कियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *