ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा | वहीं इस मामले को लेकर सियासत भी शिखर पर है | हरियाणा से लोकसभा सांसद रत्नलाल कटारिया ने कहा कि ऐसे लोग यहीं से मान सम्मान पाते हैं और जब इन्हें सब कुछ मिल जाता है तो ना जाने उसके बाद इनके दिलों में कहां से सांप्रदायिकता पैदा हो जाती है |
जिसके बाद वो भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं | कटारिया ने कहा कि भारत ऐसा राष्ट्र है जहां किसी भी समाज के साथ भेदभाव नही देखा जाता |
Watch Video
