Operation Sindoor: पाकिस्तान पर भारत के हमले पर राजनेताओं ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर भारत के हमले पर राजनेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान…

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर भारत के हमले पर राजनेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में हवाई हमला किया है. इस हमले को पहलगाम हत्याकांड का बदला माना जा रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए भारतीय सेना की तारीफ हो रही है. पंजाब के राजनेताओं की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय सेना की तारीफ की है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “हमें भारतीय सेना और हमारे बहादुर जवानों पर गर्व है..” आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतीय भारतीय सेना के साथ खड़े हैं. भारतीय सेना का साहस देश के हर नागरिक का विश्वास है. हम सब एक साथ हैं – आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं.

भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भी भारतीय सेना की तारीफ की है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “भारतीय सेना को सलाम, जय हिंद।” कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने भारतीय पक्ष की तरफ से की जा रही कार्रवाई की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि भारत पाकिस्तान और पीओके से आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग है। हम सीमा पार आतंकवादी शिविरों पर हमला करने में हमारे सशस्त्र बलों के साहस को सलाम करते हैं. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ किसी भी सख्त कार्रवाई में सशस्त्र बलों और सरकार के साथ एकजुट हैं. राष्ट्रहित सबसे पहले आता है और इस समय एकता ही हमारी ताकत है.

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी भारतीय सेना को बधाई दी. जय हिंद की फौज. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई. आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारतीय सेना की तारीफ की है. हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है.जय हिंद!

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *