आतंकवादियों ने पुलिसवालों के परिवार को अगवा कर कहा, ‘परिवार के बदले परिवार’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आतंकियों की तरफ से घिनौनी वारदातें थम नहीं रहे है। आतंकी लगातार हमला करने के बाद अपनी काले कारनामों को दूसरे तरीके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आतंकियों की तरफ से घिनौनी वारदातें थम नहीं रहे है। आतंकी लगातार हमला करने के बाद अपनी काले कारनामों को दूसरे तरीके से पूरा करने की ताक में है। बता दें कि आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में पुलिस कर्मियों के परिजनों को अगवा किया है।कहा जा रहा है कि आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के 9 परिजनों को अगवा कर परिवार के बदले परिवार की धमकी भी दी है।

army

सूत्रों से पता चला है कि सुरक्षा एजेंसी इसको हिजबुल चीफ सलाउद्दीन के बेटे शकील अहमद की गिरफ्तारी के साथ जोड़ते हुए देख रहे है क्योकि आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को गिरफ्तार कर परिवार के बदले परिवार की धमकी दी है। अगवा किए हुए पुलिसकर्मियों के परिवार के लोगों में भाई और बेटे शामिल है।

family

जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान आतंकवादियों के द्वारा पुलिस कर्मियों के परिवार वालों को अगवा करने ये पहला मामला माना जा रहा है। गौरतलब है कि आतंकवादी पुलिसकर्मी के परिवारवालों को उनके घर से उठा कर लेकर गए है। इस मामले पर CRPF, स्थानीय पुलिस और NIA की टीम साझा कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *