लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान की नींव रखने वाला प्रदेश हरियाणा में ही बेटियां सुरक्षित नजर नहीं आ रही है। हरियाणा में रोजाना किसी बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है। ऐसे में यमुनानगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे देखने के बाद आपको भी यकीन नहीं होगा कि महिलाओं की रक्षा करने वाले ही अब महिलाओं के दुश्मन बन गए हैं।
जी हां, यमुनानगर में एक पुलिसकर्मी पर मंदबुद्धि महिला के साथ दुषकर्म करने का आरोप लगा है। वार्ड में भर्ती महिला मरीजों ने पुलिसकर्मी को रेप की वारदात करते देखा । जिसके बाद उन्होंने स्टाफ को सूचना दी। हालांकि इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी वहां से भाग निकला। इस मामले में अस्तपाल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कैदी वार्ड में तैनात पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हरियाणा में महिला सुरक्षा हुई तार-तार !
पुलिसकर्मी ने मंदबुद्धि महिला के साथ किया रेप
अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना
मौके से फरार हुआ आरोपी पुलिसकर्मी


