ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलिस शब्द सुनते ही सभी को गुस्सा आ जाता है। आम लोगों की यही धारणा है कि पुलिस कभी भी किसी के साथ अच्छा नहीं कर सकती है और ना ही किसी के लिए अच्छा सोच सकती है। पर सोशल मीडिया पर एक ऐसे पुलिस वाले की फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो एक महिला को खाना खिला रहा है।
बता दें कि तस्वीर में दिखने वाला पुलिस हैदराबाद का है। जो एक असहाय महिला को अपने हाथों से खाना खिला रहा है। हैदाबाद के कुपल्ली के जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय के पास तैनात होमगार्ड के जवान ने जब एक महिला को देखा तो उसने महिला की सहायता की। बी गोपाल ने बताया कि जब उन्होने सड़क पर महिला को देखा तो वो उसकी मदद करने के लिए चले गए। इस दौरान उन्हें पता चला कि वो महिला भुखी जिसके बाद उस महिला को खाना खिलाना अपना फर्ज समझा। गौरतलब है कि बी गोपाल की खाना खिलाते हुए की तस्वीर काफी वायरल हो रही हैऔर इनकी तारीफ भी की जा रही है।

