कश्मीरी ड्राइवर को पाकिस्तानी बताकर की थी मारपीट, ईएएसआई गिरफ्तार, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: KGP पर एक कश्मीरी ड्राइवर को पाकिस्तानी बताकर बेरहमी से करीब आधे घंटे तक उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: KGP पर एक कश्मीरी ड्राइवर को पाकिस्तानी बताकर बेरहमी से करीब आधे घंटे तक उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपी ट्रैफिक पुलिस के ईएएसआई धर्मवीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और मार- पिटाई करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर मौजूद 2 हेड कांस्टेबल सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा 3 होमगार्डों को वहां से ड्यूटी से हटाकर उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए डिस्ट्रिक्ट कमानडेंट को लिखा गया है।

fight congress vs sad

बता दें कि पीड़ित ड्राइवर ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला मीडिया में आया, तो उच्च अधिकारी हरकत में आए और पीड़ित ड्राइवर को गाजियाबाद से लाया गया। जिसके बाद पीड़ित का मेडिकल करवा कर पुलिस ने केस दर्ज किया।

fight

दरअसल, पीड़ित ड्राइवर मोहम्मद मकबूल जम्मू- कश्मीर के गांव कुलगांव का रहने वाला है और वो कोलकत्ता से ट्रक में माल लोड करवा कर केजीपी के रास्ते श्रीनगर जा रहा था। इसी दौरान ट्रफिक पुलिसकर्मियों ने उसका 18 हजार का चालान कर दिया और 30 हजार भी छीन लिए। इतना ही नहीं आरोपी पुलिसकर्मी पीड़ित को पाकिस्तानी बताकर पीटने लगे। पीड़ित ने आरोपियों के सामने मिन्नते भी की, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी और पुलिसकर्मी बेरहमी से उसे पीटते रहे। जिसके बाद पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *