Fatehgarh Police Inspects Vehicles:
फतेहगढ़ चूड़ियां में पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों, हुड़दंगियों और बिना कागजात के चल रहे वाहनों पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने एक चेकपॉइंट लगाया। DSP ललित कुमार खुद चेकपॉइंट पर मौजूद रहे और वाहनों तथा मोटरसाइकिलों की बहुत बारीकी से जांच की।
DSP ललित कुमार जी ने हमारी टीम से बात करते हुए कहा कि हम हर दिन चेकपॉइंट्स पर जांच करते हैं। हम पूरी तरह से जांच कर रहे हैं ताकि नशा तस्कर, हुड़दंगी और लुटेरे पकड़े जा सकें। हम जनता के साथ हैं और जनता भी हमारा साथ दे रही है। जब हमने दुकानदारों से चेकपॉइंट्स के बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि यह पंजाब पुलिस की बहुत अच्छी पहल है। इसी तरह के चेकपॉइंट्स और भी लगाए जाने चाहिए ताकि लोग चैन की नींद सो सकें।
अन्य ख़बरें जानें-
Talwandi Sabo Attack: तलवंडी साबो में नशा तस्कर के घर छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



