MLA बलराज कुंडू को पुलिस ने गिरफ्तार करने से किया इंकार, जानें..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महम से विधायक बलराज कुंडू को पुलिस ने गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया है।  बलराज कुंडू अपने समर्थकों के साथ रविवार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महम से विधायक बलराज कुंडू को पुलिस ने गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया है।  बलराज कुंडू अपने समर्थकों के साथ रविवार को पुलिस चौकी पहुंचे थे और अपनी गिरफ्तारी की बात कह रहे थे। इस दौरान रोहतक के एसपी राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे और बलराज कुंडू और उनके समर्थकों को आश्वासन दिया है, एसपी ने कहा है कि किसी भी तरह की कोई नाइंसाफी उनके साथ नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा है कि , अगर गलत केस दर्ज हुआ है, तो हम जांच करके इसे कैंसिल कर देंगे। आपको बता दें कि धनखड़ बंधुओं ने बलराज कुंडू पर उनके साथ धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बलराज कुंडू ने ये बयान दिया है कि उन्हें फंसाया जा रहा है और पुलिस पर भी उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करने के दबाव बनाए जा रहे हैं। कुडूं ने कहा है कि, उन्होंने मंत्री मनीष ग्रोवर पर सरकार को चुना लगाने और बड़े घोटालें करने का खुलासा किया है और इसी कारण उनकी आवाज को दबाने के लिए झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *