ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपना भविष्य को बनाने के लिए इन दिनों छात्र जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं पर कुछ विद्यार्थी ऐसे भी जो मेहनत करके अपना भविष्य बनाने की जगह अपनी जिन्दगी खराब कर रहे है।
बता दें कि नशा तस्करों की तरफ से पंजाब की जवानी को दिन प्रति दिन नशे की दल दल में धक्केलते जा रहा है। ऐसा मामला तहसील अजनाला की गाँव चम्यारी में देखने को मिला है।
जहाँ एक 12वीं क्लास के बोर्ड के पेपर दे रहे विद्यार्थी के पास से पुलिस को 2 ग्राम हेरोइन और 50 नशीली गोलियाँ मिली हैं।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हेरोइन और नशीली गोलियों को कब्जे में लेते हुए अगली कारवाई शुरू कर दी है।



