रेवाड़ी में धडल्ले से हो रहा था स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी की धारुहेड़ा और बावल पुलिस ने एक ज्वाइंट आपरेशन में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी की धारुहेड़ा और बावल पुलिस ने एक ज्वाइंट आपरेशन में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजेश दुग्गल ने धारुहेड़ा और बावल पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की। धारुहेड़ा के एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सबसे पहले बेस्टैक मॉल में न्यू-7 डे के नाम से चल रहे स्पा सेंटर पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से दो युवती और एक युवक संदिग्ध हालात में मिला। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

police raid in spa center

गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान हाथरस निवासी आकाश के रूप में हुई है। इसी प्रकार से पुलिस ने सेक्टर-6 के एक मकान में चल रहे फिलगुड स्पा सेंटर में भी छापामारी की। यहां से भी पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान धारुहेड़ा निवासी कपिल के रूप में हुई है, जबकि पकड़ी गई युवतियों में से एक नेपाल तो दूसरी राजस्थान के अलवर की रहने वाली है।

police raid in spa center rewari

आपकों बता दें कि स्पा सेंटर की आड़ में चलने वाले देह व्यापार के धंधे को उजागर करने के लिए पुलिस ने फर्जी ग्राहक का सहारा लिया। दोनों ही स्थानों पर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को 500-500 रुपये के नोट देकर स्पा सेंटर पर भेजे थे। इससे पहले भी पुलिस 6 स्पा सेंटरों पर छापामारी कर करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन उसके बाद भी ये धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *