लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: दिल्ली के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय का संचालक वीरेंद्र देव दीक्षित के द्धारा चलाए जाने वाले आश्रम में सीबीआई टीम के द्धारा छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान ये सीबीआई टीम को ये पता चला कि दीक्षित एक की जगह दो आश्रम चलाता था। सीबीआई टीम ने बताया कि एक आश्रम में मेहमानों को रखा जाता था जबकि दूसरे आश्रम में लड़कियां होती थी। इन दोनों आश्रम के बीच सुरंग बनी हुई है जिसमें से लड़कियों को सप्लाई किया जाता था।
इसके इलावा आश्रम में से करीब 41 लड़कियों को मुक्त करवाया गया है जिसमें से काफी लड़कियां नाबालिग है। आश्रम में काम करने वाले चपरासी ने बताया कि बाबा ने अपना एक और आश्रम नेपाल में भी खोला हुआ है। इसके इलावा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भी इसके आश्रम है।
इस आश्रम में से रिहा हुई लड़कियों और महिलाओं ने बताया कि बाबा रोज उनके साथ दुष्कर्म किया करता था। आश्रम की चार मज़िलें है जिसमें अलग अलग आयु की लड़कियों को रखा जाता था। ये आश्रम करीब 20 साल से चल रहा है।
पीडितो का कहना है कि बाबा आश्रम के बहाने सेक्स रैकेट भी चलाता था। राजस्थान के झुंझुनूं से एक महिला ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिस कारण कोर्ट ने कारवाई करने के आदेश दिए थे।
आश्रम का संचालक भाग निकला है जिसकी तलाश की जा रही है।





