ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रही है जिसमें एक पुलिस अधिकारी नशे में धुत बाइक चला रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो रेवाड़ी का है जिसमें पुलिस अधिकारी मेन रोड़ पर नशे में धुत होकर बाइक चला रहा है।
इस वीडिया का सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि नशे में धुत पुलिस अधिकारी मॉडल टाऊन के थाने में तैनात था जिसको पुलिस प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है।


