#Breaking News : पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, प्रेमा लाहौरिया भी मारा गया

ऑनलॉइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर शुक्रवार को पंजाब-राजस्थान बॉर्डर स्थित अबोहर के हिंदू मलकोट में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके…

ऑनलॉइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर शुक्रवार को पंजाब-राजस्थान बॉर्डर स्थित अबोहर के हिंदू मलकोट में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में विक्की गौंडर को गोलियों से छलनी कर दिया। विक्की के साथ ही उसका साथी प्रेमा लाहौरिया भी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है। तीसरे घायल सुखप्रीत सुखा की बाद में मौत हो गई।

vicky gounder encounter punjabpolice vicky gounder encounter punjabpolice vicky gounder encounter

नाभा जेल से फरार होने के बाद विक्की गौंडर की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद विक्की पकड़ में नहीं आ रहा था। वहीं वो सोशल मीडिया पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहता था। अपने फेसबुक पोस्ट से विक्की गौंडर आगे की रणनीति बताने के साथ ही पुलिस को चैलेंज करने से भी नहीं चूकता था। उसकी मौत के बाद पंजाब के अंडरवर्ल्ड में खलबली जरूर मच गई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर रहने वाले विक्की गौंडर के अपनों ने ही तो उसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। इसका खुलासा तो आने वाले दिनों में जरूर हो जाएगा। विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके पंजाब पुलिस की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *