कैथल में पुलिस का सर्च अभियान, नशा तस्करों पर करी कार्रवाई,53 बोतल शराब बरामद, आरोपी हिरासत में

कैथल, 5 सितंबर कैथल में नशा व शराब तस्करो की धरपकड़ व अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए…

कैथल

कैथल, 5 सितंबर

कैथल में नशा व शराब तस्करो की धरपकड़ व अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए SP मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह थाना सदर की टीम ने गांव कौल में संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के घर व अन्य ठिकानो पर सर्च अभियान चलाया गया।

इस दौरान घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छिपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या आपराधिक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो। इस दौरान गांव धनौरी से इसी गांव निवासी महिपाल के घर से 33 बोतल देसी शराब व 20 बोतल हथकढी शराब सहित कुल 53 बोतल शराब बरामद हुई।

आरोपी महिपाल के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। SP मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों व नशा तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशा तथा शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है।

इसके साथ साथ पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ साथ नशा ना करने बारे भी जागरूक किया गया।

पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और इससे या तो अपराधिक व्यक्ति अपराध करना छोड़ देगा या वह कैथल के क्षेत्र को छोड़ देगा। नशा तस्करो को कड़ा संदेश देते हुए SP ने कहा की नशा बेचकर अर्जित की गई सम्पति की भी जांच पड़ताल की जा रही है, नशा बेचकर कमाई गई अवैध सम्पति को अटैच करवाया जाएगा। आमजन बेझिझक नशा तस्करो की सूचना पुलिस को दें, नशा तस्करो की असली जगह जेल है।

अन्य खबरें जानें –

हिसार के शिवालय मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, भव्य झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *