ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत सीआईए-थ्री पुलिसकी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपने आपको आईजी का पीए बताकर होमगार्ड मे नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग 10 लोगो के साथ ठगी करने की वारदात को अंजाम देने वाले फर्जी एएसआई और उसका साथी पुलिस ने काबू किया है।
दरअसल, आरोपी संजय अपने आप को हरियाणा पुलिस मे एएसआई बताकर और पुलिस के उच अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कहकर लोगों से लाखों की ठगी करता था। साथ ही लोगों को होमगार्ड में नाकरी लगवाने की बात बोलकर झांसे में लेता था।
वही गिरोह मे शामिल अंकित धिमान निवासी आर्दश कॉलोनी सफीदों आईजी का फर्जी पीए बनकर लोगो का इंटरव्यू लेता था और बाद मे इंटरव्यू में फेल होने की बात बोलकर दोनों आरोपी पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


