पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, जानें..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 2 चोरों को गिरफ्तार किया है,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 2 चोरों को गिरफ्तार किया है, जो कि हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में कई नामी बैंकों में सेंधमारी की घटनाओं को कबूला है। 2 फरवरी को इन चोरों ने बादशाहपुर के एक व्यवसायी की  उसकी दुकान में सेंधमारी करके करीब 2 लाख 48 हजार 456 रुपये की नगदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, जिसके बाद ये दोनों चोर गिरफ्तार किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *