ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर की सुनाम पुलिस ने भोले-भाले लोगों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिंकी मोगे वाली के नाम से चर्चा का विषय बनी सरकारी रिकॉर्ड में हरजीत कौर उर्फ सिमरन के नाम से जानी जाने वाली कथित शातिर औरत आखिरकार सुनाम पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई ।
किसी के साथ झूठा प्यार कर लूटने ,कभी टैक्सी चालक से लिफ्ट के बहाने ब्लैकमेल करने और कभी अपनी गैंग के साथ सरेआम दुकानदार को उल्लू बनाकर लाखों लूटने वाली दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन शातिर महिलाओं के हाथों लुटने वाले पीड़ितों ने अपनी आप बीती सुनाई। पुलिस ने हरजीत कौर, राजवंत कौर और गुरबख्श सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सिटी सुनाम में दो मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
Watch Video
https://youtu.be/BSuMvXnBhlU
