रिमांड पर बलात्कारी राम रहीम की बेटी हनीप्रीत के अहम खुलासे!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत ने पुलिस रिमांड के दौरान अहम खुलासे किए हैं। पुलिस ने पंचकूला…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत ने पुलिस रिमांड के दौरान अहम खुलासे किए हैं। पुलिस ने पंचकूला हिंसा के मोस्ट वांटेड आदित्य इन्सां और पवन इन्सां का भी पता लगा लिया है।

उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हनीप्रीत ने पुलिस को बताया कि दोनों उत्तरप्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में छिपे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों के उत्तरप्रदेश के बरनवा, राजस्थान के कोटा, पंजाब के मुुक्तसर साहिब, हिमाचल प्रदेश के चम्बा और चचिया नगरी में छिपे होने का पता चला है। दोनों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की टीम छापामारी भी कर रही है।

दूसरी तरफ हनीप्रीत के साथ पकड़ी गई सुखदीप की निशानदेही पर पंजाब के तरनतारन में जांच किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है जल्द ही परिणाम सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *