ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम पुलिस की एक बेहद ही शर्मनाक करतूत सामने आई है, डीएलएफ थाने की पुलिस ने एक महिला को थाने में बंद करके थर्ड डिग्री टार्चर दिया और सबसे ज्यादा घटिया हरकत तो ये कि इस दौरान महिला के कपड़े भी उतारे गए।
गुरुग्राम पुलिस की इस हरकत पर अब बड़े सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि महिला को 9 घंटे तक थाने में इंटेरोगेशन के नाम पर बुरी तरह से पीटा गया है। फिलहाल मामले में एसएचओ समेत एक पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं दो महिला कांस्टेबल को भी सस्पेंड किया गया है।
फिलहाल महिला की गंभीर हालात के चलते उसका गुरुग्राम अस्पताल में इलाज चल रहा है।


