ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम की भोंडसी जेल में नशा ले जाते हुए तीन युवकों कोे गिरफ्तार किया गया है। हैरानी वाली बात तो ये सामने आई है कि आरोपियों में से एक युवक जेल वार्डन के तौर पर कार्यरत है।
दरअसल, गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है, जिनके पास से 78 ग्राम चरस बरामद किया गया है। इनमें से एक आरोपी जेल वार्डन है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
