सरकारी कॉलेज में दिन दहाड़े छात्र को मारी थी गोली, अब पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:टोहाना के सरकारी कॉलेज में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामलो में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। मृतक की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:टोहाना के सरकारी कॉलेज में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामलो में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। मृतक की पहचान कालवन निवासी बॉक्सर गुरदीप के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

MURDER

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बॉक्सर हैं और दोनों आरोपी बॉक्सर गुरदीप से रंजिश रखते थे। पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा।

बता दें कि 5 अगस्त को टोहाना के भूना रोड स्थित सरकारी कॉलेज में दिन दहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *