इस पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मंत्री और लाडवा से विधायक रह चुके शेरसिंह बड़शामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रादौर की पुलिस ने धोखाधड़ी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मंत्री और लाडवा से विधायक रह चुके शेरसिंह बड़शामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रादौर की पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी शेरसिंह बड़शामी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद शेरसिंह बड़शामी को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन की धोखाधड़ी के मामले में शेरसिंह को गिरफ्तार किया गया है।

arrest

बता दें, गांव खुर्दबन निवासी कर्मवीर ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 जुलाई 2016 को  कुछ लोगों ने उनकी 96 कनाल 10 मरले भूमि को बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। जिसके आधार पर फर्जी दस्तावेजों से उनकी भूमि का इकरारनामा तैयार किया गया। इकरारनामे से कुछ लोगों ने उनकी भूमि दिखाकर लाखों रूपये का ब्याना ऐंठ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *