ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम पुलिस ने एक शख्स को फर्जी आईपीएस बनकर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नोएडा निवासी गौरव मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी पहले ग्रोसरी की होम डिलीवरी करता था और पिछले कुछ सालों से ठगी के कारोबार में भी शामिल था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, लोकेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि गौरव मिश्रा ने उसे कहा था कि वो आई.एन.ए.हेड क्वार्टर दिल्ली में कार्यरत है। उसके बाद गौरव के फोन लगातार आने लगे। कई बार तो लालबत्ती गाड़ी और रिवॉल्वर के साथ भी वो उनके पास पहुंचा था।
वहीं, आरके सिंह नाम के व्यक्ति का भी शिकायकर्ता ने जिक्र करते हुए कहा कि वो यूपी पुलिस के दारोगा के वर्दी में आता था। बता दें कि आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है और इसका साथी अभी भी जेल में है, ऐसे में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे और भी खुलासे हो सकते हैं।


