ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पठानकोट पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली । जब पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। जो चोरी और छिना झपटी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस गिरोह में कुल पांच सदस्य हैं।
ये गिरोह बाइक पर सवार होकर बाजार में चैन स्नैचिंग, चोरी जैसी वारदात को अंजाम देता है। जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने चोर गिरोह से भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया है।
जिसमें 3 एलसीडी, 1 इन्वर्टर और 1 चोरी का ट्रेक्टर बरामद किया गया है। इसके साथ ही इन चोरों से करीब 20 मोबाइल बरामद किये गए है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ के दौरान आरोपी कई और खुलासे करेंगे।




