ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- संगरुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है | जो लोगों को पैसे डबल करने के लालच में उन्हें नकली करंसी देने का काम करते थे | पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 18 लाख रुपये की असली करंसी, और 3 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की है |
पुलिस का कहना है कि, दिड़बा गां की एक महिला को 5 लोगों ने 80 लाख रुपये का चूना लगाया था | जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके 2 को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि 3 को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

