Police action in Fatehabad: नशा तस्करों की 41 लाख की संपत्ति फ्रीज, 10 वाहन जब्त

फतेहाबाद, 19 नवंबर फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा है। पुलिस ने दो आरोपियों…

फतेहाबाद

फतेहाबाद, 19 नवंबर

फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा है। पुलिस ने दो आरोपियों की नशा तस्करी से अर्जित होने के संदेह में करीब 41 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं ।वहीं दो अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन कानून (PIT NDPS Act) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें एक वर्ष तक जेल में निरुद्ध रखने के आदेश जारी करवाए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना, बल्कि तस्करी से जुड़े आर्थिक संसाधनों और आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाना है।

नशा तस्करों के 10 वाहन फ्रीज       

ASP दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी के चलते फतेहाबाद पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68-F(1) के अंतर्गत दो आरोपियों के 10 वाहन फ्रीज करवाए  हैं। जिसकी कीमत 40 लाख 68 हजार रुपये है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अन्य खबरें जानें –

शिमला में इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *