पुलिस ने लाखों लीटर की शराब में इस्तेमाल किए जाने वाले जहरीले केमिकल को पकड़ा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस लगातार शराब तस्करों पर अपना शिकंजा कस रही है। पंजाब पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी तस्कर  तस्करी करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस लगातार शराब तस्करों पर अपना शिकंजा कस रही है। पंजाब पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी तस्कर  तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही ताजा मामला फिल्लौर से सामने आया है जहां पर पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वालो का पर्दाफार्श किया है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

criminal

कहा जा रहा है कि दोनो आरोपी अमृतसर के रहने वाले है और वो लुधियाना से जालंधर की और जा रहे थे। उन्होने अपने टैप्पू में जहरीला केमिकल लोड किया हुआ था। पुलिस ने नाकावंदी के दौरान छापामारी की तो उनको 900 लीटर जहरीला केमिकल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इस कैमिकल की मदद से 9 लाख लीटर शराब बनाई जाने वाली थी। पर पुलिस ने इस घिनौनो काम को सफल ना होने दिया। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *