हवस के दरिंदे कई दिनों तक युवती को नोचते रहे, इस तरह छूटी चंगुल से..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि, उसके साथ बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप उसी गांव के लोगों पर लग रहा है।
patiala kidnap
यै है पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि, वह गांव से बाहर मिट्टी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग उसे जबरन अपहरण करके सोहना की पहाड़ियों में ले गए, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब पीड़िता वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत गत 3 सितंबर को दी।  जिस पर गत 18 सितंबर 2019 को कार्रवाई हुई। लेकिन जब पीड़िता आरोपियों के चंगुल से15 जनवरी 2020 को किसी तरह मुक्त हुई, तो उसने परिजनों को आप बीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने बाद मेें अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
कई दिनों तक होता रहा रेप
पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी उसे धौज गांव में ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया, जहां पर कई दिन तक उसके साथ दरिंदगी की। दरिंदों का सफर यहीं नहीं रुका, इसके बाद पीडिता को दूसरे शहर ले गए और कई दिन तक एक फ्लैट में बंद करके बारी -बारी से दुष्कर्म किया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो कई दिन बाद पीड़िता को गाजियाबाद यूपी ले आए। गैंगरेप करने का आरोप पांच लोगों पर लग रहा है. लेकिन इस घटना में कितने लोग शामिल थे। पुलिस जांच के बाद ही इसका पता चल पायेगा। पीड़िता के साथ कई माह तक गैंगरेप की घटना होती रही, जगह तो कई बार बदली , लेकिन आरोपी उसकी आबरू से खेलते रहे। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। डीएसपी तावडू धर्मबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *