POCSO एक्ट में संशोधन, दिल्ली HC ने उठाए सवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेप और मर्डर के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने पोक्सो एक्ट में संशोधन किया है | जिसमें 12 साल से कम की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेप और मर्डर के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने पोक्सो एक्ट में संशोधन किया है | जिसमें 12 साल से कम की बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा का प्रावधान किया गया है | इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार पर सवाल उठाए है |

संशोधन में कई खामियां- HC

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस सी हरिशंकर की पीठ ने सरकार से पूछा, “क्या आपने कोई अध्ययन, कोई वैज्ञानिक आकलन किया, कि मौत की सजा दुष्कर्म की घटनाएं रोकने में कारगर साबित होती है ?

जल्दबाजी में किया गया संशोधन- HC

कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्या आपने उस नतीजे के बारे में सोचा, जो पीड़िता को भुगतना पड़ सकता है? दुष्कर्म और हत्या की सजा एक जैसी हो जाने पर कितने अपराधी पीड़ितों को जिंदा छोड़ेंगे?” कोर्ट ने कहा कि संशोधन में कई कमियां है | संशोधन जल्दबाजी में किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *