ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अब बिना हेलमेट सड़क पर अगर बाइक दौड़ाते नजर आएंगे तो बच नहीं पाएंगे, पहले 100 से छुटकारा मिलता था लेकिन अब आपकी पूरी जेब खाली हो जाएगी।
अगर आप बिना सीट बेल्ट के कार चलाते हैं तो पहले 100 रुपये देकर निकल जाते होंगे लेकिन अब सावधान रहें। क्योंकि ट्रैफिक नियम में बदलाव आपको कार से बेकार कर सकती है।

चालकों को अब ट्रेफिक नियम तोड़ना भारी पड़ेगा। इससे उनकी जेब पर भी खासा असर पड़ने वाला है। दरअसल, मोटर व्हीकल संशोधन बिल 2019 बुधवार को राज्यसभा में पास हो गया है। बुधवार को सड़क सुरक्षा के लिए कठोर प्रावधानों वाले मोटर यानी (संशोधन) विधेयक-2019′ को मंजूरी दे दी है।
किस नियम के लिए क्या हैं नए प्रावधान
ट्रैफिक अपराध पहले अब
- सीट बेल्ट 100 1000
- रेसिंग 500 5000
- बिना हेलमेट 100 1000
- बिना इंश्योरेंस 1000 2000
- बिना लाइसेंस 500 5000
- ओवर स्पीड 400 5000

