PNB घोटाला: मुंबई में नीरव मोदी की कंपनी के CFO से पूछताछ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नीरव मोदी, उनके रिश्तेदारों और सहयोगी कंपनियों से जुड़े फ्रॉड में बैंकों के फंसे कर्ज की रकम 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नीरव मोदी, उनके रिश्तेदारों और सहयोगी कंपनियों से जुड़े फ्रॉड में बैंकों के फंसे कर्ज की रकम 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है जो शुरुआती अनुमान का करीब-करीब दोगुना है ईटी को यह जानकारी बैंकों और सरकारी अधिकारियों ने दी है, ।इस रकम में सहयोगी कंपनियों को दिया गया कर्ज भी शामिल है । जिसे अब बैड लोन घोषित किए जाने का रिस्क है । बता दें कि पहले फ्रॉड की रकम 11,300 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था ।

करीब 11400 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में जांच एजेंसी सीबीआई ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है । सीबीआई ने पीएनबी के ब्रैडी ब्रांच को सील कर दिया । बता दें कि इसी ब्रांच में घोटाला हुआ है । वहीं पीएनबी घोटाले में सोमवार को PNB के अधिकारी दिल्ली में सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के आफिस पहुंचे । इस मामले में नीरव मोदी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपुल अंबानी रविवार को सीबीआई के सामने पेश हुए। जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ की । नीरव और मेहुल से जुड़ी 200 से ज्यादा फर्जी कंपनियां जांच के दायरे में हैं । इनका इस्तेमाल घोटाले की रकम की रूटिंग के लिए किया जाता था |

नीरव मोदी फ्रॉड में बैंकों का 20,000 करोड़ फंसा!  

PNB घोटाला- मुंबई में नीरव मोदी की कंपनी के CFO से पूछताछ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *