PM Assam Visit: प्रधानमंत्री ने गुवाहटी में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटनः इस दौरान मौजूद रहे सीएम, जानिए इस एयरपोर्ट क्या है खास?

PM Assam Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी पंहुचे. (PM Assam Visit) उन्होंने वहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के…

PM Assam Visit :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी पंहुचे. (PM Assam Visit) उन्होंने वहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन कर कार्यक्रम को भी संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने संबोधन के बाद गुवाहाटी में रोड़ शो भी किया. जो सारुसजाई से भाजपा मुख्यालय तक निकाला.

असम की धरमी से मेरा अलग लगाव- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने असम की धरती से उनके लगाव की बात पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि असम की धरती से मेरा लगाव, यहां के लोगों का प्यार और स्नेह, और खासकर असम व पूर्वोत्तर की माताओं और बहनों का अपनापन मुझे लगातार प्रेरित करता है और पूर्वोत्तर के विकास को ताकत देता है. उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर असम के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है.

5,000 करोड़ से बना एयरपोर्ट (PM Assam Visit)-

PM’s Assam Visit: New airport terminal in Guwahati

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की कुल लागत 5,000 करोड़ रुपये है. इसमें से 1,000 करोड़ रुपये खास तौर पर विमानों की मरम्मत, रखरखाव और ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधाओं के लिए रखे गए हैं. इससे भविष्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

पहले मुख्यमंत्री के नाम पर एयरपोर्ट का नाम- (PM Assam Visit)

एयरपोर्ट का नाम असम के पहले मुख्यमंत्री लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर रखा गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट के बाहर उनकी 80 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया. नया टर्मिनल करीब 1 लाख 40 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बना है. इसका डिजाइन असम की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है, जो राज्य की पहचान को दर्शाता है.

‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ से पूर्वोत्तर को प्राथमिकता-

पीएम मोदी ने  (PM Assam Visit) बताया कि विकसित भारत के इस मिशन में हर राज्य और क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के जरिए पूर्वोत्तर को प्राथमिकता दी गई, और आज असम को भारत के ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभरते हुए देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि असम भारत को आसियान देशों से जोड़ने में पुल की तरह काम कर रहा है, और यह शुरुआत भविष्य में और भी बड़े विकास की ओर ले जाएगी.

पीएम मोदी ने किया टर्मिनल का निरीक्षण-

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने नए टर्मिनल का निरीक्षण भी किया. यह नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल-2 भवन हर साल करीब 1 करोड़ 31 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है. इस टर्मिनल के निर्माण पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत आई है.

सीएम और अन्य वरिष्ठ नेता (PM Assam Visit) रहे मौजुद-

एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया गया. इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री को सम्मानित किया. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद आयोजित समारोह में राज्य और केंद्र सरकार के कई मंत्री, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

अन्य खबरें जानें-

Punjab: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के मंजूरी, 30 दिसंबर को VB-GRAM G संशोधन के खिलाफ लाया जाएगा प्रस्ताव

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/hnwXiu3xct4?si=iAvfBEBPyG24mQX2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *