PM मोदी का ‘हैप्पी बर्थ-डे’

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात पहुंचे ! सबसे पहले मोदी गांधीनगर पहुंचे और अपनी…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात पहुंचे ! सबसे पहले मोदी गांधीनगर पहुंचे और अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया…पीएम मोदी पहले भी अपने जन्मदिन पर मां से मुलाकात करके आशीर्वाद लेते रहे हैं !
जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने यह परंपरा फिर से निभाई ! जिसके बाद मोदी सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करने के साथ दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन करेंगे ! अपने 67वें जन्मदिन पर मोदी बांध के 30 दरवाजे खोलेंगे। गुजरात के नर्मदा में बने इस बांध का जबरदस्त विरोध भी हो रहा है, मध्य प्रदेश के लोग इसे अपने लिए मुसीबत बता रहे हैं। इस बांध के बारे में बड़ी बातें हम आपको बता रहे हैं !
सरदार सरोवर बांध की नीव भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाला नेहरू ने 5 अप्रैल, 1961 में रखी थी। यह नर्मदा नदी पर बना 800 मीटर ऊंचा बांध है। सरदार सरोवर बांध दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है ! यूएस का ग्रांड कोली डेम दुनिया का सबसे बड़ा बांध है। बांध के 30 दरवाजे हैं। हर दरवाजे का वजन 450 टन है। हर दरवाजे को बंद करने में एक घंटे का समय लगता है। ये बांध अब तक 16,000 करोड़ की कमाई कर चुका है। जो इसके स्ट्रक्चर पर हुए खर्च से तकरीबन दोगुना है। सरदार सरोवर बांध की 4.73 मिलियन क्यूबिक पानी स्टोर करने की क्षमता है ! वहीं पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी !

WATCH VIDEO
https://youtu.be/cLTdIVXXgXA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *