देश नकारात्मक को स्वीकार करने को तैयार नहीं, सवा सौ करोड़ का विश्वास मेरी पूंजी और विरासत- पीएम मोदी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहतक में विजय संकल्प रैली के दौरान विशाल जनसभा को संबधित किया। वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहतक में विजय संकल्प रैली के दौरान विशाल जनसभा को संबधित किया। वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का भी इस दौरान समापन्न हुआ।  हरियाणा के लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटें झोली में भरने का धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा को इसके लिए जितना शुक्रिय करुंं, वो कम हैं, उन्होंन प्रदेश की जनता का आभार जताया।

pm modi2

मोदी ने कहा कि उन्हें पिछले महीनों में तीसरी बार रोहतक आने का मौका मिल है। पहले चौ. छोटूराम की प्रतिमा के लोकार्पण, मई में अपने काम का हिसाब देने और आज फिर आपके बीच आपसे अधिक समर्थन मांगने आया हूं। हरियाणा में ऐसा हुआ है कि जितना मांगा, उससे कई ज्यादा आपने दिया। हरियाणा से भरपूर स्नेह मिला है, इसके लिए दिल से अभिनंदन। रोहतक की आज की यात्रा के पीछे 2 बड़े मकसद  हैं। पहला आपको विकास की नई- नई परियोजनाओं का उपहार देना और दूसरा मनोहर लाल को मिल रहे जन आशीर्वाद के साक्षी बनने का।

pm modi1

मोद ने कहा कि इतनी तादाद में आपका आना, ये हवा का रूख दिखा रहा है। मनोहर लाल की सरकार ने जिस तरह जनता की सेवा की है, ये जन आशीर्वाद उसका जीता जागता सबूत है। मनोहर की जन यात्रा आज भले ही रोहतक में समाप्त हो रही है, लेकिन इससे साफ है कि आने वाले समय में हरियाणा का आशीर्वाद किसके साथ रहेगा। मनोहर जी ने पांच साल पहले दायित्व संभाला, आज हरियाणा का हर परिवार मनोहर बन गया है।

pm modi

हरियाणा के लोगों को कठिनाई है कि सही नाम क्या है। कोई नमोहर बोलता है कोई मनोहर। लेकिन दोनों ही नाम एक हैं। हरियाणा में केंद्रे की मदद से 25 हजार करोड़ का काम शुरू हो चुका है। विकास के इस सिलसिले को जारी रखते हुए, लगभाग 2 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यस किया है। इसमें बेटियों की शिक्षा के लिए सिरसा, पुलवल, नूहं , हिसार में कॉलेज शामिल हैं। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं के साथ पढ़ाई को लेकर सरकार बेटियों के लिए काम कर रही है, इस बात की खुशी है।

pm modu

हरियाणा में बेटियों के अनुपात में वृद्धि की चर्चा देश कर रहा है। पानी की परियोजना, सोलर लाइट, स्वास्थ्य, समार्ट प्रजोकट का भी आज उद्घाटन किया। आज रोहतक में 600 गरीब लोगों को घर दिए। इन सभी विकास परियोजनाओं के लिए सभी को अनेक अभिनंदन और बधाई, इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करने आया हूं। जैसे दिल खोल के प्यार और अपनापन हरियाणा से मिला, जैसा मैंने कहा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दिशा और समर्थन दिया, नई उर्जा दिया अभूतपूर्व है। जो आपने विश्वास जताया उसके लिए सिर झुकाता हूं।

हरियाणा से मिली सीख और संस्कार, हरियाणा के पालन पोषण पर गर्व हो ऐसे काम के लिए मैं पीछे नहीं हटूंगा। हरियाणा ऐसे समय आया हूं, जब केंद्र में भी भाजपा कार्यकाल के 100 दिन हुए हैं। ये 100 दिन देश में बड़े परिवर्तन के निर्णय, निष्ठा, जन सकंलप, जन सिद्धी के जन हित में सुधार के रहे हैं। कृषि से लेकर राष्ट्र के फैसले सरकार ने लिए। चाहे मुस्लमानी महिलाओं के लिेए कानून बनाएं, अर्थ व्यव्स्था को अलग- अलग सैक्टर को मदद करने का मैप रखा है।

pm modi1

देश में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। जिसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा। इन 100 दिनों में इस दौरान ससंद के सत्र में जितने बिल पास हुए, जितना काम हुआ, उतना किसी भी सत्र में पिछले 60 साल में नहीं हुआ। बहुत देर रात तक बैठ कर संसद सदस्यों ने चर्चा की, विचार, विवाद कियास नए कानूनों में चर्चा की। ये मंच बीजेपी का है, पर संसद में रिकार्डकार्यिओं को बधाई। बीते दिन सभी ने हर चुनौतियों को देखा,चाहे दशकों पुरानी हो या नई है, भारत हर चुनौती को चुनौती देता है। हम चुनौतियों से सीधा टकराना जानते हैं।

pm modi

जम्मू- कश्मीर और लद्दाख का मामला हो, या जल सकंट 130 करोड़ देश वासाियों ने मिलकर नए समाधान तलाशने शुरू किए। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथियों के साथ मिलकर एक नई सोच के साथ हम जुट गए हैं। बीते 4 महीने में अनेक संकल्प लिए, देश में 8 करोड़ गरीब बहनों के घर उजवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया। हरियाणा में 7 लाख से अधिक परिवारों को लाभ हुआ।

pm modu

देश के हर किसान परिवार को लाभ दिलाया। देश के 7 करोड़ से अधिक किसान परिवारों लाभ हुआ, किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ डाले, तो हरियाणा के किसानों के खाते में सवा 400 करोड़ जमा हुए। किसानों के लिए एक और बड़ा संकल्प लिया, बुढ़ापे में सहारा देने वाले 3 हजार हर महीने देने वाली बुढ़ापा पेंसन योजना शुरू हो चुकी है। 8 लाख देश के किसान भाई बहन योजना से जुड़े। 33 हजार अभी हरियाणा के भाई बहन हैं। छोटे किसानों और व्यापारियों को जल्द मिलेगी पेंशन।

किसानों के हित में अनेक प्रयास हो रहे हैं। जिनके बल पर 2022 पर किसान की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा होगा। किसानों की लागत कम हो, फसल का उचिच लाभ, इसके लिए काम हो रहे हैं। हरियाणाी के हजारों लाखों किसानों को फायदा होगा । फूड पार्क से रोजगार मिलेगा।

pm modi

भाजपा का संकल्प जिसके तहत एक और काम कर रहे हैं। 2024 तक घर- घर में पानी पहुंचाएंगे। हरियाणा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जल ही जीवन है के चलते पानी को बचाने के लिए 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।हरियाणा को भी लाभ होगा।जनता से निवेदन करता हूं कि पानी को बचाने के लिए जल सरक्षण के लिए आपका योगदान महत्तवपूर्ण है। प्रयास करें कि सब छोटे- बढ़े उतना ही पानी ले जितना जरूरी है। पानी को बचाना अपने बच्चों के लिए बेहतर जीवन के लिए जरूरी है। केंद्र में या राज्य सरकार के सामने प्राथमिकता गरीबों को दी जाती है। हम तूकड़ों मे ंनहीं बड़े कदम उठाते हैं।

pm modu

भारत में स्वास्थ्य सेवा सुधारने की जरूरत है। हमने इससे जुड़ी सुवाधाओं पर ध्यान केंद्रीत किया। ऐसी स्थितियों को दूर करने का प्रयास किया जिससे लोग बीमार होते हैं। सुविधाओं को किफायती बनाया। ऐसा जगहों पर सेवा दी, जहां लोग उन सुविधाओं से वांचित थे। योग, आयुर्वेद, सब में योदगान दिया। हरियाणा में 10 वेलनेस की शुरू आत किया। आज गुरुग्राम में मेडिकल कॉलेज बनाए, स्वास्थय सेवाएं बढ़ेंगी । गरीब का इलाज हो इस मकसद से काम कर रहे हैं। सस्ती दवाई मिल रही है। कई मंत्रालय मिलकर यूनिट के लिए काम कर रहे हैं।

pm modu

मोदी ने कहा कि यहीं नहीं रुकेंगे, अभी तो बहुत कुछ होना बाकी हैै। लोकसभा में विश्वास दिया, अब पांच साल का काम याद करके भविष्य के लिए सरकार बनाएं । हरियाणा अव्वल राज्यों में एक है देश में। देश के टॉप राज्यों में हरियाणा का नाम है।

pm modi

अपने पराए भेद को हटाया, पांच सालों में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया। बीते साल सरकारी नौकरी में बंदर बांट की एक परंपरा को खत्म किया। बेरोजगार को मिलने वाली मदद तक में वृद्दि , शिक्षा के नाम पर ट्रांसफर के खेल को बंद किया। किसानों की जमीन पर भ्रष्टाचार का खेल बंद, पूरा हरियाणा आज भाजपा के पक्ष में खड़ा है। विश्वास है भाजपा और मनोहर के साथ जन -जन का आशीर्वाद बना रहेगा।

जिन लोगों ने पुरानी सरकारों को देखा, उनको मालूम होगा कि सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद और भ्रष्टाचार किए। सीएम वो बनते थे, जो दिल्ली ट्रक भरके ले जाते थे, पिछले पांच साल में नहीं गए ट्रक भर के, हम हरियाणा के लिए नई कार्यसंस्कृति के लिए हैं।

pm modi1

आज देश दुनिया में कमाल दिखा रहा है। चंद्रयान की गति को दुनिया खुशखबरी के लिए नजरे बनाए देख रहे थे। 7 सितंबर की रात 1.50 मिनट 100 सैंकेट एक और साक्षातकार किया। एक घटना ने पूरे देश को 100 सैकेंड के अंदर जगा दिया, पूरे देश को जोड़ दिया। अब हिन्दूस्तान में इसरो स्पिरिट है। देश नकारात्मक को स्वीकार करने को तैयार नहीं, सवा सौ करोड़ का विश्वास मेरी पूंजी और विरासत है।

pm modu

मनोहर लाल ने एक नई दिश और ताकत दी। विकास परियोजनाओं के लिए सभी को बधाई और सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *