केदार के द्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केदारनाथ में पीएम मोदी की पूजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर है | अपने दौरे के तहत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर है | अपने दौरे के तहत आज पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले बाबा केदार के मंदिर में पूजा की | प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मंदिर के अंदर काफी देर तक साधना की |

 PM Kedarnath

इसके बाद पुजारी ने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाई और माथे पर चंदन लगाया | पुजारी ने उन्हें शॉल भी पहनाई | मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से वहां के कामकाज और चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली | प्रधानमंत्री अब केदारनाथ में बनी गुफा में ध्यान करेंगे | केदारनाथ के बाद पीएम मोदी 19 मई को बद्रीनाथ जाएंगे |

PM Kedarnath

लोकसभा चुनाव के 7वें चरण का प्रचार खत्म होते ही जहां केदारनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री ने पूजा-अर्चना की..तो वहीं गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूजा अर्चना की |

modi and shah

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *