ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर चीन में हैं | पीएम मोदी ने चीन के वुहान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की | हुबेई म्यूजियम में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया |
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया पीएम का स्वागत
वुहान में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई | इस दौरान बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे | भारत की तरफ से NSA अजित डोवाल भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहे | पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए काफी अहम है |


