लखनऊ में PM मोदी ने किया वाजपेयी की 25 फुट की मूर्ति का अनावरण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती हैं, इस मौके पर लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती हैं, इस मौके पर लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यही नहीं लखनऊ के अपने दो घंटे के कार्यक्रम में पीेएम मोदी ने सीजी सिटी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्विद्यालय का भी शिलान्यास किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सांसद के तौर पर राजनाथ जी आज अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को संभाल रहे हैं, वहीं सीएम योगी की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि योगी सरकार समग्रता की सोच को साकार करने का प्रयास कर रही है। वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित बीजेपी के बड़े नेता मौजूद थे।

Atal Bihari Vajpayee

क्या बोले मूर्तिकार जानिए

जानकारी देेते हुए मूर्तिकार राजकुमार ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी से उसकी  मुलाकात हो चुकी है,मूर्ति में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की भाव-भंगिमाओं को ढालने की कोशिश की है।

पीएम मोदी ने अटल स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

इससे पहले इस मौके पर अटल स्मारक पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी सहित बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *