BNP Invite PM Modi:
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में चुनाव के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत हुई. जीत पर पीएम मोदी ने पार्टी प्रमुख तारिख रहमान को शुभकामनाएं दी. अब बताया जा रहा है की बीएनपी (BNP Invite PM Modi) नरेंद्र मोदी को तारिक़ रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजागी. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरपर्सन ऑफिस ने शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री को भी आमंत्रण भेजे जाने की जानकारी दी है.
बीएनपी चेयरपर्सन तारिक़ रहमान के फॉरेन पॉलिसी एडवाइजर हुमायूं कबीर ने पुष्टि की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक़ के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जाएगा. बांग्लादेश के आम चुनावों में बीएनपी ने प्रचंड जीत हासिल की है और अब उनके नेता तारिक़ रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Ferozepur Murder : ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲੈਣ-ਦੇਣ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤਾ ਕਤਲ



